Home / Odisha / मौसम की स्थिति मानसून की शुरुआत के लिए अनुकूल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मौसम की स्थिति मानसून की शुरुआत के लिए अनुकूल

  • कालबैसाखी के कारण बारिश और आंधी ने दिलाई गर्मी से राहत

भुवनेश्वर। ओडिशा में मौजूदा मौसम की स्थिति राज्य में मानसून की शुरुआत के लिए अनुकूल है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय केंद्र ने आज बुधवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में दिन का तापमान 18 से 21 जून के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय, पूर्वी भारत और आसपास के क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है।

इस बीच, कालबैसाखी के प्रभाव के कारण बुधवार को ओडिशा के कई स्थानों पर दिन के तापमान (अधिकतम तापमान) में मामूली गिरावट दर्ज की गई। झारसुगुड़ा आज 11.30 बजे तक राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संबलपुर में आज सुबह 11.30 बजे 38.2 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 37.2 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 35.6 डिग्री सेल्सियस, चांदबाली में 35 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में 33.6 डिग्री सेल्सियस, गोपालपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस और पुरी में 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भुवनेश्वर में सुबह 11.30 बजे 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …