Home / Odisha / रिश्वत लेते कनिष्ठ राजस्व सहायक गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रिश्वत लेते कनिष्ठ राजस्व सहायक गिरफ्तार

केंदुझर। राज्य के सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने आज गुरुवार को केंदुझर जिले के घटगांव तहसील कार्यालय में कनिष्ठ राजस्व सहायक (जेआरए) देवाशीष पंडा को एक शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंडा के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर जब्त कर ली गई है। पंडा को पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल के बाद विजिलेंस के अधिकारी आय से अधिक संपत्ति (डीए) के दृष्टिकोण से उनके जुड़े तीन स्थानों पर एक साथ तलाशी ले रहे थे।

बताया गया है कि पंडा ने दो मामलों में पार्टिशन पट्टा जारी करने के लिए यह राशि की मांगी थी। इस संबंध में बालेश्वर सतर्कता पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …