-
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुरी। पुरी जिले में नशे में धुत एक युवक ने अपने पिता को पीट-पीट कर मार डाला। बताया जाता है कि नियमित रूप से शराब पीने पर आपत्ति जताने को लेकर बेटा गुस्से में आ गया था। पुलिस ने आज गुरुवार को यह जानकारी मीडिया को दी। घटना पुरी जिले के पिपिलि थाना क्षेत्र के सनकांटी गांव में बुधवार देर रात हुई। मृतक की पहचान हृषिकेश प्रधान (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी मदन मोहन प्रधान (28) को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोजाना रोज शराब पीने के बाद नशे में धुत होकर घर आता था।
वह अपने माता-पिता को परेशान करता था और मारपीट करता था। वह उनसे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगता था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार की रात पिता के साथ कहासुनी के बाद मदन मोहन ने लकड़ी के एक बड़े डंडे से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
