-
केशव धाम में संघ शिक्षा वर्ग में रहेंगे
भुवनेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत शुक्रवार दोपहर को चार दिवसीय ओडिशा प्रवास पर भुवनेश्वर पहुंचे। उत्कल (पूर्व) प्रांत के संघचालक समीर मोहंती व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वह कटक के गतिराउतपाटना स्थित केशव धाम के लिए रवाना हो गये। वहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन हो रहा है। वह चार दिनों तक इस प्रशिक्षण शिविर में रहेंगे।
डा भागवत के इस चार दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। उनका प्रवास केवल सांगठनिक कार्य के लिए रहेगा। वह 16 मई को ओडिशा से वापस लौटेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
