Home / Odisha / जयंती पर याद किए गए महाराजा कृष्णचंद्र गजपति नारायण देव

जयंती पर याद किए गए महाराजा कृष्णचंद्र गजपति नारायण देव

  • राज्यपाल समेत विभिन्न लोगों ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर के एजी चौक स्थित परिवहन भवन के सामने महाराजा कृष्णचंद्र गजपति नारायण देव की प्रतिमूर्ति पर विशिष्ट लोगों ने माल्यार्पणकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा आज सुबह यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राज्यपाल प्रो गणेशीलाल, विधायक प्रफुल्ल सामल, के नारायण राव, सूचना व जनसंपर्क विभाग के निदेशक सरोज सामल, ओडिशा रिव्यू पत्रिका की संपादक कस्तुरी महापात्र, व अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वाले लोगों कहा कि ओडिशा के गठन में महाराजा कृष्णचंद्र गजपति नारायण देव की भूमिका काफी अहम थी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जयंती के अवसर पर महाराजा कृष्णचंद्र गजपति नारायण देव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ओडिशा राज्य के गठन में प्रमुख साधक महाराजा कृष्णचंद्र गजपति नारायण देव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। राज्य में शिक्षा, कुटीर उद्योग, कृषि के विकास के साथ-साथ ओड़िया भाषा व साहित्य को समृद्ध करने में उनकी भूमिका स्मरणीय है।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की

केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी ट्वीट कर कहा कि ओडिशा प्रदेश के गठन के कर्णधार पारला महाराज महाराजा कृष्णचंद्र गजपति नारायण देव को जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …