Home / Odisha / निर्देश के बाद शिक्षण संस्थान बंद न होने पर होगी कार्रवाई

निर्देश के बाद शिक्षण संस्थान बंद न होने पर होगी कार्रवाई

  •  जांच के लिए गठित किया गया दस्ता

भुवनेश्वर. कोरोना के विस्तार को रोकने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के लिए सरकारी निर्देश के बावजूद कुछ शिक्षण संस्थानों के खुले रहने की शिकायत मिली है. इसके बाद इस बारे में जांच करने के लिए खुर्दा जिला शिक्षा अधिकारी ने चार दस्ते का गठन किया है. ये विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर जांच करेंगे और आवश्यक होने पर कार्रवाई करेंगे. खुर्दा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में एक पत्र जिले के समस्त प्रखंड शिक्षा अधिकारिय़ों के पास भेजा गया है. इस पत्र में कहा गया है कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि सरकारी निर्देशों की अवहेलना करते हुए कुछ शिक्षण संस्थान खुले हैं. इस कारण इस तरह के संस्थानों को बंद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …