Home / Odisha / विदेशों से आने वालों को पंजीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री ने की अपील

विदेशों से आने वालों को पंजीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री ने की अपील

भुवनेश्वर. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा विदेशों से आने वाले लोगों को पंजीकरण कराने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपील की है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिय़ा में बुधवार को एक वीडियो जारी कर इस संबंधी अपील की है. पटनायक ने कहा कि विदेशों से आने वाले लोगों को यहां पहुंचने के 24 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 104 या फिर राज्य सरकार द्वारा शुरु की गयी वेबसाइट पर पंजीकरण कराना चाहिए. इससे कोरोना को रोका जा सकेगा. उन्होंने कहा कि इस प्रकार कोरोना वायरस को ट्रैक किये जाने के साथ-साथ इसे रोकने में सहायता मिलेगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …