-
ऑटो रिक्शा में छात्रों ने देखा मृत पड़ा व्यक्ति
भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर स्थित रमादेवी महिला विश्वविद्यालय परिसर में एक ऑटो-रिक्शा में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने से दहशत फैल गई। बताया जाता है कि आज सुबह कुछ छात्रों ने ऑटो रिक्शा की पिछली सीट पर शव पड़ा देखा और इसकी सूचना शहीदनगर पुलिस को दी। इसकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की उम्र 45-50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मौत के पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका था। ऑटो रिक्शा कथित तौर पर संस्थान के एक गार्ड का है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
