भुवनेश्वर। उत्कल दिवस के अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओडिशा की जनता को बधाई दी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ओडिशा की जनता को उत्कल दिवस के अवसर पर बधाई देने के साथ-साथ ओडिशा प्रदेश के गठन में शामिल महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज का दिन हमारे सबके लिए एक स्मरणीय दिन है। आइये, ओड़िया जाति को फिर से एक बार शक्तिशाली, समृद्ध व भव्य करने के लिए संकल्प लें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
