भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दीं। ओडिशा की रहने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्विटर पर सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने ओड़ियाभाषा में ट्विट किया है।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है कि उत्कल दिवस पर साथी नागरिकों, विशेष रूप से राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों, कुशल और मेहनती लोगों के साथ ओडिशा में हमारी अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बनने की क्षमता है। मेरी ओर से सर्वश्रेष्ठ ओडिशा के लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।
इसी तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्कल दिवस पर हार्दिक शुभेच्छा। यह दिन हमारे देश की प्रगति में ओडिशा व ओडिया जनता व संसकृति की समृद्ध योगदान के बारे में जानने का अवसर है। ओडिशावासियों की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
