Home / Odisha / संबलपुर में भीषण हादसा, सात बारातियों की मौत

संबलपुर में भीषण हादसा, सात बारातियों की मौत

  • चार लोग घायल, दो की हालत नाजुक

संबलपुर/भुवनेश्वर। संबलपुर जिले में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि हुई एक दर्दनाक घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने पहले छह लोगों के शव को बरामद किया, जबकि लापता बताए जा रहे एक अन्य यात्री का शव बाद में मिला।

मृतकों की पहचान सुबल भोई, सुमंत भोई, सूरज सेठ, दिव्या लोहा, अजीत खमारी, शत्रुघ्न भोई और रमाकांत भोई के रूप में बताई गई है। ये सभी झारसुगुड़ा के बड़धरा के निवासी बताए गए हैं। घायलों को संबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि झारसुगुड़ा जिले के बड़धरा गांव की एक बारात संबलपुर के घाम थाना क्षेत्र के परमपुर इलाके में गई थी। रास्ते में वाहन के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी नहर में गिर गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 2.30 बजे हुआ। इस हादसे की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और कार को नहर से बरामद की।

मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया

हादसे में सात लोगों की मौत होने के मामले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि संबलपुर में बारातियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अनेक लोगों की जान गई है। इसके बारे में जानकर वह काफी दुःखी हैं। उन्होंने कहा कि वह अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों का शीघ्र होने की कामना की है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …