Home / Odisha / झारसुगुड़ा उपचुनाव में बीजद ने दीपाली को मैदान में उतारा

झारसुगुड़ा उपचुनाव में बीजद ने दीपाली को मैदान में उतारा

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आज स्वर्गीय नव किशोर दास की बेटी दीपाली दास को झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजद के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दीपाली को मैदान में उतारने की घोषणा की है।

भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। संभावना है कि भाजपा अपने युवा नेता टंकधर त्रिपाठी को मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि उन्होंने एक उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करने के लिए वरिष्ठ नेता और विधायक संतोष सिंह सालूजा के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है।

झारसुगुड़ा में उपचुनाव 10 मई को होगा, जबकि मतगणना 13 मई को होगी। इस साल 29 जनवरी को तत्कालीन विधायक व स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास की हत्या के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …