भुवनेश्वर। सुंदरगढ़ जिले के कोइडा के प्रखंड विकास अधिकारी द्वारा बणेई के विधायक के साथ दुर्व्यवहार के मामले को सदन में बार-बार उठाये जाने के बाद भी कार्रवाई न होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष जय नारायण मिश्र ने चिंता व्यक्त की है।
शून्यकाल में इस मुद्दे के उठाते हुए मिश्र ने कहा कि एक प्रखंड विकास अधिकारी के बदसलुकी के मुद्दे पर भी यदि किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी, तो फिर विधानसभा का सम्मान कैसे होगा। कौन अधिकारी विधानसभा को सम्मान देगा। तीन दिन तक इस पर कार्रवाई न होना दुर्भ्गायपूर्ण है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
