Home / Odisha / डीजीपी, सीपी और भुवनेश्वर के डीसीपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायेगी भाजपा

डीजीपी, सीपी और भुवनेश्वर के डीसीपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायेगी भाजपा

  •  भाजपा युवा मोर्चा का 4 मार्च से राज्य के सभी एसपी कार्यालयों के सामने धरना प्रदर्शन

  • थानों में हमारी शिकायतें स्वीकार नहीं की जायेगी, तो हम याचिका दायर करने के लिए अदालत जाएंगे – हरिचंदन

भुवनेश्वर। 28 फरवरी को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती को लेकर भाजपा की राज्य ईकाई राज्य के सभी पुलिस थानों में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त (सीपी) और भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी।

आज यहां एक पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के राज्य महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने आगे कहा कि भाजपा युवा मोर्चा 4 मार्च से राज्य के सभी एसपी कार्यालयों के सामने धरना प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को लात मारते देखा गया है, जिसके कारण पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। उन्हें आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पता चलता है कि राज्य सरकार बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ हमारे आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे। हालांकि, मामला दर्ज नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस थानों में हमारी शिकायतें स्वीकार नहीं की जाती हैं, तो हम याचिका दायर करने के लिए अदालत जाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …