-
ओडिशा में एक मार्च को शाम 6:15 बजे से शाम 7:30 बजे के बीच सीधे तौर पर देखने को मिलेगा खगोलीय घटनाक्रम
भुवनेश्वर। एक मार्च को आकाश एक अनूठा दृश्य मिलेगा। इस दिन सबसे चमकीले ग्रह बृहस्पति और शुक्र एक-दूसरे के बेहद करीब आ रहे हैं। एक मार्च को होने वाले इस खगोलीय घटनाक्रम को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ा दी है। इस खगोलीय घटनाक्रम को
परफेक्ट ‘ट्रिफेक्टा’ कहा जाता है।
भुवनेश्वर स्थित पठानी सामंत तारामंडल के उप निदेशक सुभेंदु पटनायक ने कहा कि बृहस्पति और शुक्र दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आएंगे और वे केवल 0.52 डिग्री से अलग होंगे।
पटनायक ने कहा कि ऐसी खगोलीय घटना हर दो से तीन साल में होती है। हम सभी से इस दुर्लभ नजारे को देखने का आग्रह करते हैं, क्योंकि इसे पूरे ओडिशा में नंगी आंखों से देखा जा सकता है। एक बार एक मार्च, 2023 को शाम 6:15 बजे से शाम 7:30 बजे के बीच सूर्यास्त के बाद इस दृश्य को देखा जा सकता है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
