Home / Odisha / प्रदीप जेना ओडिशा के नए मुख्य सचिव नियुक्त

प्रदीप जेना ओडिशा के नए मुख्य सचिव नियुक्त

भुवनेश्वर। प्रदीप जेना को ओडिशा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। जेना सुरेश चंद्र महापात्र का स्थान लेंगे, जो 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

ओडिशा कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी जेना डीसी-सह-एएससी, विशेष राहत आयुक्त और एमडी, ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के रूप में कार्यरत हैं।

बताया गया है कि अनु गर्ग अब जेना की जगह विकास आयुक्त और अतिरिक्त मुख्य सचिव और सचिव, योजना और अभिसरण का पद संभालेंगी। इसके साथ ही वह अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन, ओडिशा सरकार के रूप में कार्य करती रहेंगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …