Home / Odisha / उत्कल अनुज हिंदी वाचनालय भुवनेश्वर में काव्य संध्या आयोजित

उत्कल अनुज हिंदी वाचनालय भुवनेश्वर में काव्य संध्या आयोजित

भुवनेश्वर: स्थानीय उत्कल अनुज हिंदी वाचनालय भुवनेश्वर में 19 फरवरी को सायंकाल वाचनालय के मुख्य संरक्षक सुभाष चन्द्र भुरा की अध्यक्षता में होली के आगमन के उपलक्ष्य में काव्य संध्या आयोजित हुई। कार्यक्रम की आरंभिक जानकारी वाचनालय के संगठन सचिव अशोक पाण्डेय ने दी। इस अवसर पर अमिता सिंह,मुरारीलाल लढानिया, विनोद कुमार, नारायण मावतवाल,किशन खण्डेलवाल, विक्रमादित्य सिंह,डा सुधीर कुमार, रामकिशोर शर्मा, आशीष कुमार सिंह और प्रतिभा , सुधांशु बाला साहू आदि ने अपनी-अपनी स्वरचित कविताओं का सस्वर पाठ किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सुभाष चन्द्र भुरा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वाचनालय नियमित आने और कविता वाचन का निवेदन किया। मंचसंचालन किशन खण्डेलवाल ने किया। प्रस्तुत कविताओं में होली, प्रेम के संयोग और वियोग पक्ष का सुंदर वर्णन था।
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …