Home / Odisha / मंत्री नव किशोर दास एवं हुसैन रवि गांधी स्मृति में सभा आयोजित

मंत्री नव किशोर दास एवं हुसैन रवि गांधी स्मृति में सभा आयोजित

कटक। बीजू जनता दल कटक जिला की ओर से दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास एवं साहित्यकार हुसैन रवि गांधी की श्रद्धांजलि सभा बीजू जनता दल जिला अध्यक्ष देवाशीष सामंतराय के नेतृत्व में एवं कटक नगर अध्यक्ष मधुसूदन साहू के संचालन में स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित की गई। इसमें कटक जिला से विधायक, सांसद, बीजू महिला जनता दल एवं बीजू युवा जनता दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने उपस्थित रहकर दिवगंत बीजू जनता दल के मंत्री नव किशोर दास एवं हुसैन रवि गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक बांकी प्रभात त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौद्वार पर्वत बिस्वाल, कटक सदर विधायक चंद्रा सारथी बेहरा, निरामया सलाहकार रंजन बिस्वाल, बीजू महिला जनता दल राज्य उपाध्यक्ष सम्पत्ति मोड़ा, बीजू महिला जनता दल कटक जिला अध्यक्ष अनिता बेहरा, बीजू महिला जनता दल नगर अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह, बीजू युवा जनता दल कटक अध्यक्ष सौम्यदीप घोष, छात्र कटक जिला अध्यक्ष आसिफ अमीन और कटक के विभिन्न वॉर्डों के कॉर्पोरेटर ने उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी पदाधिकारी ने अपने वक्तव्य में नव किशोर दास की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया। देवाशीष सामंतराय ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास एवं विशिष्ट साहित्यकार तथा पार्टी के कार्यकर्ता हुसैन के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री नव दास का निधन बीजू जनता दल पार्टी के लिए दुखदायक है। स्वर्गीय दास एक समाज सेवक के रूप में पश्चिम ओडिशा में लोकप्रिय थे। इसी तरह स्वर्गीय कवि हुसैन रवि गांधी बीजू जनता दल के सक्रिय सदस्य थे एवं खुद भी विशिष्ट साहित्यकार के रूप में में जाने जाते थे। इन दोनों का जाना पूरे समाज के लिए क्षति है।

सम्पत्ति मोड़ा ने दिवंगत स्वास्थ्य नव किशोर दास एवं साहित्यकार हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करती हूं कि प्रभु इनके परिवार जनो को ये दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा जन्म मृत्यु स्वाभाविक है, किन्तु मृत्यु कैसे हुई ये मायने रखता है। स्वास्थ्य मंत्री की इस तरह हत्या करने की हम कटकवाशी भर्त्सना करते हैं।

स्वर्गीय दास हमेशा याद किए जाते रहेंगे। इनका यूँ जाना राजनीति एवं बीजेडी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनमें अद्भुत सांगठनिक शक्ति थी। हुसैन एक महान कवि, जुझारू कार्यकर्ता एवं कुशल वक्ता थे। प्रभु इन दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …