Home / Odisha / प्रख्यात चित्रकार बंशीधर प्रतिहारी को मिलेगा धर्मपद पुरस्कार

प्रख्यात चित्रकार बंशीधर प्रतिहारी को मिलेगा धर्मपद पुरस्कार

भुवनेश्वर। प्रख्यात चित्रकार बंशीधर प्रतिहारी (94 वर्ष) को ओडिशा सरकार के ओडिशा ललित कला अकादमी, ओड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग द्वारा 2022 के लिए दिये जाने वाला प्रतिष्ठित धर्मपद पुरस्कार के लिए चुना गया है।

धर्मपद पुरस्कार ओडिशा सरकार द्वारा किसी व्यक्ति को उसकी जीवन भर की उपलब्धि और चित्रकला और मूर्तिकला के संवर्धन में योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र और एक शॉल दिया जाता है। अकादमी ने प्रसिद्ध मूर्तिकार और चित्रकार ब्रजबंधु मिश्र, ताड़ के पत्ते पर नक्काशी करने वाले कलाकार लक्ष्मीधर सुबुद्धि, पट्टचित्र कलाकार भ्रामराबार नाइक, चित्रकार रमेश कुमार बेहरा और प्रख्यात पत्थर मूर्तिकार केशव चंद्र महाराणा को सम्मानित करने के लिए चुना है। इन कलाकारों को एक लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र, ताम्र पट्टिका और शाल देकर सम्मानित किया जाएगा। 6 फरवरी को सुबह 11 बजे संस्कृति भवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में कलाकारों का सम्मान व अभिनंदन किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …