-
तीन अन्य घायल
भुवनेश्वर। नयागढ़ जिले के इटामाटी थाना क्षेत्र के सुनालती के पास गैस पाइपलाइन बिछाते समय कल हुए भीषण विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गयी। हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को यहां जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान सोनू और विजय गांगुली के रूप में हुई है। ये महाराष्ट्र के रहने वाले बताये गये हैं। घायल भी राज्य के बाहर के हैं। जानकारी के मुताबिक, गेल द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान यह धमाका हुआ। उस समय पाइपलाइन की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कंप्रेसर अचानक फट गया था। गेल की ओर से गैस पाइपलाइन बिछाने वाली एक निजी कंपनी ने राज्य के बाहर से कामगारों को लगाया था। इटामाटी पुलिस ने इस दुखद घटना की जांच शुरू कर दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
