Home / Odisha / दिलों को झकझोर गये नव किशोर दास

दिलों को झकझोर गये नव किशोर दास

  •  राजधानी भुवनेश्वर से लेकर खेरुआल श्मशान तक नम हुईं आंखें

  • पंचतत्व में विलीन हुआ स्वास्थ्य मंत्री का पार्थिव शरीर

  •  उनके पुत्र विशाल ने दी मुखाग्नि

  • सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

  • गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, तीन मंत्री भी हुए शामिल

भुवनेश्वर। पुलिसकर्मी की गोली के शिकार हुए राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री नव किशोर दास जाते-जाते अपने चहेतों के दिलों को झकझोर दिया। राजधानी भुवनेश्वर से लेकर श्मशान घाट तक लोगों की आंखें नम रहीं। आज उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। झारसुगुड़ा खेरुआल श्मशान में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उन्हें नम आखों से विदाई दी। उनके पुत्र विशाल ने मुखाग्नि दी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। लोगों ने नव दास अमर रहे के नारे लगा रहे थे। इस अंतिम संस्कार कार्यक्रम में कृषि, किसान सशक्तिकरण मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं, राज्य के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी एवं परिवहन तथा जल संसाधन मंत्री टुकुनी साहू राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में उपस्थित थे। बरगढ़ से सांसद सुरेश पुजारी भी उपस्थित थे।

इससे पूर्व उनके पार्थिव शरीर को भुवनेश्वर हवाई अड्डे से झारसुगुड़ा लाया गया और उनके आवास पर रखा गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन करने के साथ-साथ श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकली।

उल्लेखनीय है कि रविवार को गोली लगने से घायल दास ने रात को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। कैपिटल अस्पताल में रात को पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर लाया गया। सभी पार्टियों के विधायकों ने उनका अंतिम दर्शन किया।

सुबह उनके सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व राज्यपाल प्रो गणेशीलाल पहुंच कर अंतिम दर्शन करने के साथ-साथ श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बीजद कार्य़ालय ले जाया गया जहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्तांओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …