Home / Odisha / निरंजन पुजारी को स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी

निरंजन पुजारी को स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी

भुवनेश्वर। राज्य के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। राज्यपाल ने इसे अनुमोदन दे दिया है।

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास की गोली मारकर हत्या के एक दिन बाद, राज्य सरकार ने वित्त मंत्री निरंजन पुजारी को विभाग आवंटित किया है। पुजारी फिलहाल राज्य के आबकारी और वित्त मंत्री भी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल की मंजूरी के साथ वित्त मंत्री निरंजन पुजारी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग आवंटित किया है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल के सबसे धनी मंत्री नव किशोर दास की झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर में कई गोलियां लगने से कल इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे स्वास्थ्य मंत्री का पद रिक्त हो गया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …