-
पजल सहेजने में रिकार्ड बनाने पर दी शुभकामनाएं
भुवनेश्वर। कीट इण्टरनेशनल स्कूल की प्री-नर्सरी कक्षा की अद्विका भुरा को कीट-कीस के प्राणप्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रो अच्युत सामंत ने भारतीय बुक रिकार्ड बनाने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की चेयरपर्शन डॉ मोनालिसा बल तथा स्कूल के प्राचार्य आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि अद्विका ने मात्र तीन मिनटों में हाल ही में अपने घर पर भारत के लगभग 3,287,000 किमी के क्षेत्रफल के एक पजल को सहेज कर भारतीय रिकार्ड बनाया।
प्रो अच्युत सामंत ने अद्विका भुरा को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लगभग दो वर्ष, पांच महीने और 21 दिन की अद्विका भुरा के असाधारण हुनर को सराहते हुए स्कूल के दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा लेने की सलाह दी। इस मौके पर अद्विका भुरा के पिता राकेश भुरा तथा माता मनीषा भुरा भी उपस्थित रहे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अद्विका भुरा ने मात्र 3 मिनट 50 सेकेंड एवं 45 मिली सेकेंड समय में इस पजल को सॉल्व कर यह भारतीय रिकार्ड बनाया। अद्विका भुरा को उत्कल विल्डर्स के चेयरमैन सुभाष भुरा एवं उनके बड़े भाई तथा अद्विका भुरा के दादा प्रकाश भुरा ने शुभकामनाएं दी हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
