Home / Odisha / आगामी 22 जनवरी को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी बैठक
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आगामी 22 जनवरी को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी बैठक

  •  कल शाम को होगी राज्य पदाधिकारियों की बैठक

भुवनेश्वर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 22 जनवरी को आयोजित होगी। इससे पूर्व 21 शाम को प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोलक महापात्र ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती की अध्य़क्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ओडिशा से सभी केन्द्रीय मंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी, सभी विधायक, सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चाओं के अध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक में सांगठनिक विषयों के साथ-साथ राज्य में वर्तमान की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी और प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …