पुरी। पुरी जिले में अस्तरंग में पहली बार ओलिव रिडले कछुए ने अंडे दिये हैं। यहां भी अब ओलिव रिडले कछुओं ने तट के किनारे अंडे देना शुरू कर दिया है। ओलिव रिडले कछुए पुरी जिले के अस्तरंग में डालुआकानी पहुंचने लगे हैं और घोंसला बनाना शुरू किया। इस बीच वन विभाग के अधिकारियों ने एक कछुए के 135 अंडे एकत्र किए हैं। अंडों को गड्ढे से अस्थायी प्रजनन केंद्र में ले जाया गया है। पुरी के एसीएफ उत्तम गड़नायक ने कहा कि ऑलिव रिडले कछुओं ने पहली बार अस्तरंग में अंडे दिए हैं। हमें उम्मीद है कि अंडे देने के लिए और भी कछुए यहां आएंगे। सबसे पहले, एक कछुए से 135 अंडे एकत्र किए गए हैं और हम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नजर रख रहे हैं। कछुए के अंडों की सुरक्षित हैचिंग सुनिश्चित करने के लिए पुरी वन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर 10 अस्थायी प्रजनन केंद्र स्थापित किए हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
