Home / Odisha / नयी ट्रेन का नाम महिमा गोसाईं के नाम पर हो – धर्मेन्द्र प्रधान

नयी ट्रेन का नाम महिमा गोसाईं के नाम पर हो – धर्मेन्द्र प्रधान

  •  केन्द्रीय भेदभाव का युग समाप्त, अब मांग करने मात्र ही पूरी हो रही है मांग

भुवनेश्वर। संबलपुर व शालिमार के बीच आज शुरु हो रहे नये एक्सप्रेस ट्रेन का नाम महिमा गोसाईं के नाम पर किया जाए। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेलवे के कार्यक्रम के दौरान यह अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि महिमा संप्रदाय के प्रसिद्ध संत भीमभोई की प्रसिद्ध पंक्तियों को राष्ट्र संघ के दीवारों में लिखा गया है। तालचेर होते हुए संबलपुर-शालिमार एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। इसका नाम महिमा गोसाईं के नाम पर किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनैतिक विद्वेष की भावना से राष्ट्रीय पार्टियां ओडिशा के प्रति ध्यान नहीं देने की बात कह रही हैं। ओडिशा को वैश्विक अर्थव्यवस्था के हब बनाया जा सकता है। ओडिशा के लिए इसे लेकर सभी संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कारण खनिजों की नीलामी काफी पैसा राज्य को मिल रहा है। जनजातीय व गरीब लोगों के विकास के लिए जिलों के डीएमएफ फंड में 15 हजार करोड़ रुपये की राशि आ रही है। ओडिशा के विकास के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …