Home / Odisha / वापस लौटे सूचना अधिकारी, टाउन थाने में दर्ज कराया मामला

वापस लौटे सूचना अधिकारी, टाउन थाने में दर्ज कराया मामला

  • पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ किया

संबलपुर। सारी उहापोह की स्थिति को शांत करते हुए संबलपुर के जिला के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमंत नायक आखिरकार संबलपुर लौट आए। गौरतलब है कि श्री नायक ने पिछले दिनों अपने अपहरण एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने का तथाकथित आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही वे संबलपुर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे। उनके इस तरह गायब हो जाने के बाद शहर में कयासों का दौर आरंभ हो गया। जो जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बेचैन करनेवाला था। अंतत: उन सारी उहापोह की स्थिति पर विराम लगाते हुए श्री नायक संबलपुर लौट आए और विधिवत तरीके से अपहरण एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला टाउन थाना में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इस सिलसिले मे ंपुलिस के एक बड़े अधिकारी की प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, किन्तु जांच का हवाला देते हुए फिलहाल उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …