Home / Odisha / कुचिंडा निकाय के मुख्य अधिकारी के पांच ठिकानों पर विजिलेंस का छापा

कुचिंडा निकाय के मुख्य अधिकारी के पांच ठिकानों पर विजिलेंस का छापा

  • लाखों की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा संग्रह

संबलपुर। शुक्रवार की सुबह विजिलेंस विभाग की विशेष टीम ने कुचिंडा निकाय के मुख्य अधिकारी जितेन्द्र कुमार महापात्र के पांच ठिकानों पर एक साथ छापामारा। छापे के दौरान श्री महापात्र के नामपर लाखों रूपए की चल अचल संपत्ति का ब्यौरा संग्रह किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुचिंडा निकाय के मुख्य अधिकारी जितेन्द्र कुमार महापात्र के नामपर अर्से से भ्रष्टाचार का आरोप सामने आ रहा था। अंतत: यह मामला विजिलेंस कोर्ट पहुंच गया। विजिलेंस कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार की सुबह विजिलेंस विभाग की विशेष टीम ने श्री महापात्र के संबलपुर-अंईठापाली स्थित आलीशान मकान, कुचिंडा स्थित कार्यालय, झारसुगुड़ा भदेईमुंडा स्थित निवासी, झारसुगुड़ा गुजराती कालोनी स्थित किराए का मकान एवं कोलाबिरा स्थित पैतृक निवास पर एक साथ छापामारा गया। छापे के दौरान श्री महापात्र के नामपर लाखों की चल-अचल संपति का ब्यौरा संग्रह किया गया है। विजिलेंस एसपी रविन्द्र कुमार प्रधान ने बताया कि फिलहाल जब्त कागजातों को खंगाला जा रहा है। जांच समाप्त होने के बाद वास्तविक संपत्ति का खुलासा किया जाएगा। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई आरंभ की जाएगी। खबर लिखे जानेतक जांच की प्रक्रिया जारी थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …