Home / Odisha / अनुगूल में पटाखा निर्माण इकाई में भीषण विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अनुगूल में पटाखा निर्माण इकाई में भीषण विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

अनुगूल। अनुगूल जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। यह विस्फोट जिले के खमार थाना क्षेत्र के इंजीडी पंचायत स्थित सांडा गांव में शुक्रवार को हुई। विस्फोट में मारे गये व्यक्ति की पहचान त्रिपुरा बेहरा के रूप में हुई है। घायलों को शुरू में खमार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया और बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें यहां जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह दीवाली के लिए पटाखे बनाने के दौरान धमाका हुआ। विस्फोट इतनी तीव्रता का था कि यूनिट की फूस की छत पूरी तरह से उड़ गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।

सूचना मिलने पर खमेर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पटाखों के निर्माण को लेकर लाइसेंस मिला था या अवैध रूप से काम किया जा रहा था।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …