-
ओडिशा में महिलाएं हैं सुरक्षित – नम्रता चड्ढा

भुवनेश्वर। ओडिशा में नियमों के साथ रहने वालों को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हमेशा संरक्षण दिया है। यह जानकारी उत्कल बिल्डर्स से निदेशक तथा वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष भुरा ने दी। वह राजधानी स्थित उत्कल चैंबर ऑफ कॉर्मस के सभागार में बीजद आप्रवासी सामुख्य की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान ग्रहण के दौरान अपने अनुभवों को साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय उन पर काफी हमले किये गये और परेशान किया गया, लेकिन उनको मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपना संरक्षण नियमों के तहत प्रदान किया। उन्होंने कहा कि एक समय एक बैठक में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा था कि ओडिशा में जो भी कोई हो, वह व्यावसायी हो, उद्योगपति हो या आम आदमी हो, सबको नियमों को मानकर ही चलना होगा। सुभाष भुरा ने कहा कि चूंकि मैं नियमों के हिसाब से कार्य कर रहा था, इसलिए मुख्यमंत्री का संरक्षण मुझे प्राप्त हुआ और आज हम यहां सुरक्षित हैं। इस मौके पर यहां उपस्थित सभी समुदाय के लोगों से भुरा ने आह्वान किया कि आप कहीं भी कोई भी काम करें, नियमों के पालन के साथ करें। ऐसा राज्य और ऐसा मुख्यमंत्री का संरक्षण और कहीं भी नहीं मिलता है।

ठीक इसी तरह से अपने अनुभवों को साझा करते हुए सामाजिक महिला कार्यकर्ता नम्रता चड्ढा ने कहा कि ओडिशा ही एक ऐसा राज्य है, जहां महिलाएं सबसे अधिक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कई मौके पर वह राज्य सरकार की जमकर आलोचनाएं करती हैं, लेकिन जो सच है, वह सच है। ओडिशा जैसा कोई ऐसा राज्य नहीं हैं, जहां महिलाएं अधिक सुरक्षित हैं। इसके उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
