ढेंकानाल। जिले में परजंग थाना क्षेत्र के कुलेई गांव के पात्रसाही के पास आज एक स्कूली वैन के पलट जाने से चार स्कूली बच्चे घायल हो गये, जबकि 11 अन्य बाल-बाल बचे।
जानकारी के अनुसार, बसुलेई सरस्वती शिशु विद्यामंदिर की एक स्कूल वैन बच्चों को घर ले जा रही थी। इसमें 15 छात्र सवार थे। इसी दौरान कुलेई गांव के पात्रशाही के पास सड़क के किनारे पटलकर वैन धान की खेत में चली गयी। हादसे में चार छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने छात्रों को बचाकर परजंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। घायल छात्रों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
