नवरंगपुर। जिले के झरीगांव थाना क्षेत्र के गाबागुड़ा में आज एक दर्दनाक घटना में दो नाबालिग लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक वे स्कूल जाने के बाद तालाब में नहाने गयी थीं। तभी हादसा हुआ। दोनों की उम्र 15 साल थी।
काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने तालाब से शव बरामद किया। इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
