-
राज्य चुनाव आयोग की स्थायी समिति के अध्यक्ष बनाये गये
भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्य चुनाव आयुक्त आदित्य प्रसाद पाढ़ी को राज्य चुनाव आयोग की स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पाढ़ी ओडिशा के मुख्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनको राज्य में पीआरआई चुनाव कराने का अच्छा अनुभव है। उन्हें हाल ही में दिल्ली में आयोजित राज्य चुनाव आयुक्तों की एक बैठक में प्रतिष्ठित अखिल भारतीय पद पर नियुक्त किया गया था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
