Home / Odisha / ढेंकानाल में बस दुर्घटनाग्रस्त, चार यात्री गंभीर

ढेंकानाल में बस दुर्घटनाग्रस्त, चार यात्री गंभीर

ढेंकानाल। जिले के परजंग के पास एनएच-149 पर रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा परजंग पुलिस सीमा के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिव मंदिर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि राउरकेला से जाजपुर जा रही बस में करीब 60 यात्री सवार थे। घायलों को तालचेर सब-डिवीजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। तड़के हादसा होने के कारण ज्यादातर यात्री सो रहे थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …