भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना से और एक मरीज की मौत हुई है। यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है। बताया जाता है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोरोना के कारण इन रोगियों की मौत पुष्टि की गयी है। जानकारी के अनुसार, मृतक जाजपुर जिले की एक 52 वर्षीय महिला थी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,198 हो गयी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
