भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविद-19 के कुल 91 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है। विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इन नये मामलों में से 8 बच्चे शामिल हैं।
कुल 54 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 37 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 7,430 परीक्षण किया था। इसमें परीक्षण सकारात्मकता दर 1.05% थी। जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 1, भद्रक जिले में 1, बौध जिले में 5, कटक जिले में 9, देवगढ़ जिले में 2, गजपति जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 1, जाजपुर जिले में 3, झारसुगुड़ा जिले में 1, कलाहांडी जिले में 1, कंधमाल जिले में 3, खुर्दा जिले में 14, कोरापुट जिले में 3,
मालकानगिरि जिले में 1, नयागढ़ जिले में 2, नुआपड़ा जिले में 13, पुरी जिले में 5, रायगड़ा जिले में 1, संबलपुर जिले में 3, सोनपुर जिले में 2, सुंदरगढ़ जिले में 14 तथा स्टेट पूल जिले में 4 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
