Home / Odisha / ईश्वर चंद्र नायक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022

ईश्वर चंद्र नायक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022

  •  शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया

भुवनेश्वर। ओडिशा के ईश्वर चंद्र नायक को सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया। एक कपड़ा इंजीनियर से शिक्षक और लेखक बने नायक पिछले 22 वर्षों से पुरी जिले के निमापड़ा ब्लॉक के कणपुर के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के रूप में छात्रों को पढ़ा रहे हैं।
बताया जाता है कि नायक पहले ही कई राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार जीत चुके हैं। उनकी हाल ही में लिखी गई पुस्तकों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली थी। उन्होंने अपने गांव बंगुरुशपाटणा में छात्र ज्ञान केंद्र और पुस्तकालय की स्थापना की है। यह ज्ञान केंद्र प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करता है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …