Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और एक मरीज की मौत

ओडिशा में कोरोना से और एक मरीज की मौत

  • राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9,181 हुई

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना से और एक संक्रमित मरीज की मौत हो गयी है। इससे पहले रविवार को भी एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9,181 हो गयी है। यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है। बताया जाता है कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोविद-19 पॉजिटिव के कारण मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। मृतक
भद्रक जिले का एक 57 वर्षीय पुरुष है। इससे पहले रविवार को जिस व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गयी थी, वह संबलपुर जिले का एक 46 वर्षीय पुरुष है। वह उच्च रक्तचाप और अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …