Home / Odisha / बच्ची की लाश बैग में लेकर घुमते रहे दंपति

बच्ची की लाश बैग में लेकर घुमते रहे दंपति

  • संदेश होने पर लोगों ने पकड़ा

  •  सही जबाव नहीं मिलने पर की पिटाई

  •  जांच के दौरान पुलिस को दिखाया मृत्यु प्रमाणपत्र

  •  कहा-दफन करने के लिए ले जा रहे थे शव

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके खंडगिरि चौक के पास लोगों ने दंपति को अपनी बेटी की लाश बैग में लेकर घुमते हुए पकड़ा। सही जबाव नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने पिटाई कर दी। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया था।
बताया जाता है कि आज सुबह एक व्यक्ति अपनी आठ महीने की बच्ची का शव बैग में ले जाते हुए पाया गया। उसकी पहचान आइगिनिया निवासी संतोष साहू शव के रूप में बतायी गयी है। उसके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी थे।
कुछ गड़बड़ी की आशंका होने पर स्थानीय लोगों ने उसे रोका और बैग की जांच की। इस दौरान उसके अंदर शव मिलने पर उन्होंने साहू से मामले के बारे में पूछताछ की। हालांकि वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इससे गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस बीच घटना की जानकारी पाते ही खंडगिरि थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को शांत कराया और उसे छुड़ाया। फिर उसे पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया। इस दौरान उसने मृत्यु प्रमाणपत्र दिखाया। उसने कहा कि उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था और वे शव को दफनाने के लिए ले जा रहे थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …