Home / Odisha / गंजाम में सड़क हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गंजाम में सड़क हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत

  •  अन्य पांच लोग हुए घायल

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के अगस्तिनुआगाम गांव के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में भुवनेश्वर के एक इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गयी, जबकि उसके पांच सहपाठी गंभीर रूप से घायल हो गये।
मृतक की पहचान देवराज के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त के साथ कल घुमने के लिए गोपालपुर गया था। वे आज भुवनेश्वर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकराकर एक ट्रक से जा टकराई। इस दौरान देवराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। देवराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायल छात्रों को छतरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंजाम पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …