Home / Odisha / सुशील साहू और सिद्धि समृद्धि को मरणोपरांत सूरज पुरस्कार

सुशील साहू और सिद्धि समृद्धि को मरणोपरांत सूरज पुरस्कार

ब्रह्मपुर। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वर्ष 2022 के लिए गंजाम जिले के सुशील साहू और सिद्धि समृद्धि को मरणोपरांत सूरज पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अंगदान करने वाले परिवारों के बलिदान की सराहना करने की कोई तुलना नहीं है। उल्लेखनीय है की राज्य में सूरज पुरस्कार अंगदान करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। इस मौके पर पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि बतौर पुरस्कार प्रदान की गयी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से एक स्वस्थ और सुंदर समाज गठन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस महान कार्य के लिए परिवार जनों के प्रति आभारी रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …