Home / Odisha / निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज डिप्रेशन में तब्दील हो गया तथा यह ओडिशा से सटे पश्चिम बंगाल के दीघा में लैंडफाल किया। बताया जाता है कि तीन घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। जानकारी के अनुसार, डिप्रेशन उत्तरी ओडिशा तटों से सटे तथा पश्चिम बंगाल में दीघा के करीब सुबह 10:30 से 11:30 बजे के बीच पार कर गया। यह बालेश्वर से 70 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में केंद्रित था। आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और डिप्रेशन की तीव्रता को बनाए रखने की बहुत संभावना है। आईएमडी ने नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी और सोनपुर जिलों के लिए रेड वार्निंग जारी की है। यहां अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …