भुवनेश्वर. राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 45 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं. इनमें से 27 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 18 स्थानीय संपर्क हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 317 है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर आज दी है. विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,696 नमूनों का परीक्षण किया गया था. राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) 0.38 प्रतिशत थी. अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 3, कटक जिले में 12, ढेंकानाल जिले में 2, जाजपुर जिले में 2, खुर्दा जिले में 18, मयूरभंज जिले में 1, पुरी जिले में 1, संबलपुर जिले में 1 तथा स्टेट पूल में 4 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

