-
राष्ट्रपति के उम्मीद्वार घोषित होने के बाद रायरंगपुर में सुबह-सुबह पहुंचीं मंदिर
-
महादेव की पूजा-अर्चना से पहले मंदिर की साफ-सफाई भी की
हेमन्त कुमार तिवारी, भुवनेश्वर
एनडीए के प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में महादेव मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की.
मंदिर पहुंचने पर उन्होंने मंदिर के ब्राह्मण से एक झाड़ू देने का अनुरोध किया. झाड़ू उपलब्ध होने पर उन्होंने मंदिर में सफाई की. इसके बाद उन्होंने नंदी महाराज का आलिंगन करते हुए उन्हें प्रणाम किया. इसके बाद वह मंदिर के गर्भ गृह में जाकर पूजा-अर्चना की. उल्लेखनीय है कि वह रायरंगपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रही हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

