Home / Odisha / भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद, महिला गिरफ्तार

भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद, महिला गिरफ्तार

संबलपुर। खेतराजपुर पुलिस ने स्थानीय गौड़पाड़ा में छापामारकर भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है। इस सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला का नाम उमाकांति दास बताया गया है तथा वह टाउन थाना अंतर्गत साहू कालोनी की रहनेवाली है। बताया जाता है कि कुछ माह पहले उमाकांति को कफ सिरप के ही एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद पुन: उसने यह कारोबार आरंभ कर दिया। अंतत: खेतराजपुर पुलिस ने कफ सिरप बेचते उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया। खेतराजपुर पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …