Home / Odisha / गैरसरकारी महाविद्यालयों के अध्यापकों को वेतन न देने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

गैरसरकारी महाविद्यालयों के अध्यापकों को वेतन न देने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

भुवनेश्वर. सरकारी व गैरसरकारी अध्यापकों के वेतन में अंतर तथा अनेक माह से गैरसरकारी महाविद्यालयों के अध्यापकों को वेतन न मिलने के मुद्दे को लेकर प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया. शून्यकाल में इस मुद्दे के उठाते हुए प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने कहा कि गैरसरकारी कालेजों में काम करने वाले अध्यापकों को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि सरकारी कालेजों में काम करने वाले अध्यापकों क सेवानिवृत्ति के समय जहां 15 लाख रुपये मिलते हैं, वहीं गैरसरकारी कालेजों में काम करने वाले अध्यापकों को केवल पांच लाख रुपये ही मिलते हैं. साथ ही उन्होंने कुछ विभागों में सप्तम वेतन आयोग को लागू न किये जाने को लेकर भी सवाल उठाया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …