Home / Odisha / ओडिशा में 1400 साल पुरानी दो मूर्तियां मिली

ओडिशा में 1400 साल पुरानी दो मूर्तियां मिली

भुवनेश्वर. राजधानी भुवनेश्वर स्थित ओल्ड टाउन इलाके में सुकासारी मंदिर के पास भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा खुदाई कार्य के दौरान 1400 साल पुरानी दो मूर्तियां मिली हैं. कुछ दिन पहले अर्द्धनारिश्वर की मूर्ति की खोज के बाद उत्खननकर्ताओं को एक और महिषासुरमर्दिनी मूर्ति मिली. एएसआई अधिकारियों ने कहा कि आगे की खुदाई से और मूर्तियों मिल सक सकती हैं. मूर्तियों की शैली के अनुसार यह लगता है कि वे छठी शताब्दी यानि लगभग 1400 साल पहले की हैं. महिषासुरमर्दिनी की मूर्ति सुकासारी मंदिर के पास एक मंदिर के गर्भगृह में मिली थी. इसलिए यह मंदिर मां दुर्गा का माना जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि खुदाई पूरी होने के बाद ही इसका पता लगाया जा सकता है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …