-
28 सब-इंस्पेक्टर व 168 कांस्टेबल पदों को मिली मंजूरी
भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य पुलिस में 28 नये स्थायी पुलिस चौकियों में 28 सब-इंस्पेक्टर व 168 कांस्टेबल के नये पदों को मंजूरी प्रदान की है. पुलिस विभाग के अन्य पदों के पुनः वंटन में इन पदों का सृजन किया गया है. इससे कुल 196 नये पदों का सृजन हुआ है. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है.
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नय़े अधिकारी व कर्मचारी 28 स्थायी पुलिस चौकी में नियुक्त किये जाएंगे. प्रत्येक चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर व 6 कांस्टेबलों को तैनात किया जाएगा. कानून व्यवस्था से लेकर अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में यह कार्य करेंगे. इससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और अच्छी होगी. इन नये पदों को राज्य सरकार ओआरवी एक्ट समेत नियुक्ति नियम के अनुसार ही भरा जाएगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
