भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 8 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग का एक बच्चा भी शामिल है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर दी है. राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1287959 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1278672 हो गई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 110 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 10 संगरोध से हैं, जबकि 6 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 5 जिलों से हैं. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बलांगीर जिले में एक संक्रमित मिला है. इसी तरह कटक जिले में 2 संक्रमितों की पहचान की गई है. खुर्दा जिले में 1 संक्रमित मिला है. संबलपुर जिले में 2 तथा सुंदरगढ जिले में 2 संक्रमित पाये गये हैं. इसके अलावा शेष 25 जिलों से व स्टेट पूल से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
