Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और एक की मौत, 43 नये मामले
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में कोरोना से और एक की मौत, 43 नये मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से और एक रोगी की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 43 नये मामले सामने आये हैं. इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 13 बच्चे हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1287421 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1277819 हो गई है. राज्य में  सक्रिय मामलों की संख्या 431 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 26 संगरोध से हैं, जबकि 17 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 16 जिलों से हैं. इनमें केन्द्रापड़ा जिले से सर्वाधिक 7 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 3, बलांगीर जिले में 1, बौध जिले में 2, कटक जिले में 1, गजपति जिले में 6, गंजाम जिले में 2, जाजपुर जिले में 3, झारसुगुड़ा जिले में 2, कंधमाल जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 7, खुर्दा जिले में 5, कोरापुट जिले में 1, मयूरभंज जिले में 1, नुआपड़ा जिले में 1, संबलपुर जिले में 2, सुंदरगढ़ जिले में 4 तथा स्टेट पूल में 1 नया कोरोना पाजिटिव पाया गया है.

इधर, राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर बताया कि डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कोविद-19 के कारण और एक रोगी की मृत्यु पुष्टि हुई है. गंजाम जिले में एक 73 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो उच्च रक्तचाप, क्रोनिक किडनी रोग और ऊपरी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रक्तस्राव से पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …